What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है?


Blogesarea Created By (Bhupesh Kumar)


What is Network Topology in Hindi? Network Topology क्या है?

नेटवर्क के Physical Structure या Layout को Network Topology कहा जाता है | दुसरे शब्दों में नेटवर्क को create करने में जिस स्ट्रक्चर या डिजाईन का उपयोग किया जाता है उसे उस नेटवर्क का टोपोलॉजी कहा जाता है |


Types of Topology:

Network Topology के पांच प्रकार है अर्थात नेटवर्क को Create करने के लिए प्रकार के structure का प्रयोग किया जाता है |

Types of  Topology in Hindi


Bus Topology:- 

नेटवर्क में जब computer को Linear Format में connect किया जाता है तो उस Topology को Bus Topology कहा जाता है |
Bus Topology in Hindi
                    
      Advantage:-
  1. सभी Computer एक ही केबल के माध्यम से जुड़े रहते हैं अतः यह Network Topology सस्ती Topology है।
  2. इस नेटवर्क को Create करना सबसे आसान रहता है।
  3. किसी एक Computer के फेल होने पर Network फेल नहीं होता है।
     Disadvantage:-
  1. चूँकि की एक ही नेटवर्क केबल के माध्यम से सभी Computer कनेक्ट रहते हैं अतः केबल के फेल होने पर पूरा नेटवर्क फेल हो जाता है।
  2. इस प्रकार के Network मेंएक बार में एक ही कंप्यूटर Data Transmit कर सकता है।
  3. यह नेटवर्क कम Computer के लिए अच्छा रहता है। अधिक Computer जोड़ने पर यह Slow हो जाता है।


Star Topology:- 

नेटवर्क में जब computer को Hub switch के माध्यम से connect किया जाता है तो उस Topology को Star Topology कहा जाता है |
Star Topology in Hindi
      Advantage:-    
  1. सबसे अधिक प्रयोग होने वाला Network Topology है। इसका प्रयोग ज्यादातर ऑफिस और शॉप में किया जाता है |
  2. Computer या Network Cable के फेल होने पर पूरा नेटवर्क अप्रभावित रहता है।
  3.  इस नेटवर्क को Create करना आसान होता  है  तथा इस Network में Computer की संख्या आसानी से बढ़ाई जा सकती है।
      Disadvantage:-
  1.  Bus Topology के Comparison में यह टोपोलॉजी Costly टोपोलॉजी है। क्योंकि इस टोपोलॉजी में HUB का प्रयोग किया जाता है।
  2. इस Network में HUB के फेल होने पर पूरा Network फेल हो जाता है।


Ring Topology:- 

नेटवर्क के सभी computer को जब आपस में Ring के Structure में connect किया जाता है तो उस Topology को Ring Topology कहा जाता है|

  
Ring Topology in Hindi

    Advantage:-

  1.  Bus और Star Topology के Comparison में यह Fast Communication  प्रोवाइड करता है।
  2.  किसी भी प्रकार के Central Device की आवश्यकता नहीं होती है।
  3.   Computer या Cable के  फेल होने पर दूसरे साइड से Communication चालू रहता है।

     Disadvantage:-

  1. इस प्रकार के Network का Installation बहुत ही Complex होता है। इसका इंस्टॉलेशन एक Expert के माध्यम से ही किया जा सकता है।
  2. Computer की संख्या Network के Speed को प्रभावित करती है अधिक Computer लगाने पर यह Slow हो जाता है।
  3. इस Network का संचालन बहुत ही Complex और इसमें Software की आवश्यकता होती है।


Mesh Topology:- 

नेटवर्क के सभी computer को जब आपस में एक दुसरे के साथ connect किया जाता है तो उस Topology को Mesh Topology कहा जाता है |
Mesh Topology in Hindi


     Advantage:-

  1.  इस प्रकार के Network की Speed अन्य नेटवर्क की तुलना में सबसे अधिक होती है |
  2. किसी Network या Cable के फेल होने पर भी Network चालू रहता है |
  3. यह टोपोलॉजी ज्यादा Reliable Topology है |
     Disadvantage:-
  1.  इस Network का इंस्टालेशन बहुत ही काम्प्लेक्स है |
  2. यह बहुत ही Costly Network है |  
  3. इसका Maintenance Cost बहुत ही अधिक होता है |


Hybrid Topology:- 

नेटवर्क को Create करने में जब दो या दो से अधिक Topology को प्रयोग किया जाता है तो उस Topology को  Hybrid Topology कहा जाता है |
Hybrid Topology in Hindi

Post a Comment

0 Comments